6 अक्टूबर 2025 राशिफल: मेष, कर्क और कन्या राशि वालों के लिए विशेष लाभकारी है आज का दिन
आज सोमवार, 6 अक्टूबर 2025 है और चंद्रमा का गोचर मीन राशि में उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में हो रहा है। इस गोचर के कारण चंद्रमा और शनि की युति से विष योग बन रहा है, साथ ही चंद्रमा और सूर्य के बीच समसप्तक योग भी बना है। गुरु और चंद्रमा के बीच केंद्र योग बनने से आज का दिन मेष, कर्क और कन्या राशि वालों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए आज का विस्तृत राशिफल।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार में लाभ मिलने के अवसर हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। शाम तक कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सरकारी काम में सफलता मिलेगी। भाग्य आज 90% आपके पक्ष में है।
वृषभ राशि
आज का दिन शुभ और फलदायी रहेगा। व्यवहार में संयम बनाए रखें। राजनीतिक प्रयासों में सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यापार में नए अनुबंधों से पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा और संतान से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलेगी। भाग्य आज 86% आपके साथ है।
मिथुन राशि
आज का दिन अनुकूल रहेगा। शाम को परिजनों के साथ किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। कीमती वस्तुओं के खोने का भय रहेगा, सतर्क रहें। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। धर्म कर्म के काम में भाग लेंगे। भाग्य आज 89% आपके पक्ष में है।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। कोई नई खुशखबरी मिलेगी। व्यापारिक यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन उत्तम है। परीक्षा में सफलता मिलेगी। भाग्य आज 84% आपके साथ है।
सिंह राशि
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहें। वाणी पर संयम रखें। शाम को जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। धन खर्च हो सकता है, खर्च पर नियंत्रण रखें। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। भाग्य आज 87% आपके पक्ष में है।
कन्या राशि
आज का दिन कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला है। नौकरी की तलाश में जुटे जातकों को शुभ सूचना मिल सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। कानूनी विवाद में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ शुभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाग्य आज 83% आपके साथ है।
तुला राशि
आज का दिन अनुकूल रहेगा। घर-परिवार में सुख और आनंद का मौका मिलेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलेगी। आर्थिक प्रयास सफल होंगे। लेन-देन की समस्या समाप्त होगी। यात्रा के प्रसंग बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भाग्य आज 87% आपके पक्ष में है।
वृश्चिक राशि
आज का दिन सेहत के मामले में मिलाजुला रहेगा। आर्थिक मामलों में संयम बरतें, अनचाहे खर्च हो सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। साझेदारी का व्यापार लाभदायक रहेगा। पुराने निवेश का फायदा मिलेगा। भाग्य आज 86% आपके साथ है।
धनु राशि
आज का दिन आर्थिक मामलों में लाभदायक रहेगा। सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी में दिन अनुकूल बीतेगा। पुरानी समस्या का अंत होगा। घर में मेहमान का आगमन होगा। भाग्य आज 85% आपके पक्ष में है।
मकर राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। कामकाज अच्छा चलेगा। पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। माता-पिता का स्नेह और सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी के लिए गिफ्ट ले सकते हैं। भाग्य आज 84% आपके साथ है।
कुंभ राशि
आज का दिन नौकरी और कामकाज के लिहाज से अच्छा रहेगा। विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहें। वाद-विवाद से दूर रहें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शाम को धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगी। प्रेमी के साथ सुखद समय बीतेगा। भाग्य आज 64% आपके पक्ष में है।
मीन राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। कामकाज में सतर्क रहें। ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। भाइयों के साथ तालमेल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन की बाधाएं समाप्त हो सकती हैं। कीमती सामान का ध्यान रखें। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। भाग्य आज 86% आपके साथ है।


